Home Himachal Sirmaur सिरमौर में प्लेसमेंट आधार पर 40 JBT को बनाया हेड टीचर, प्रारंभिक...

सिरमौर में प्लेसमेंट आधार पर 40 JBT को बनाया हेड टीचर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

जिला सिरमौर के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 40 जेबीटी अध्यापकों को प्लेसमेंट आधार पर मुख्य शिक्षक (हेड टीचर) बनाया गया है।

0

नाहन : जिला सिरमौर के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 40 जेबीटी (JBT) को प्लेसमेंट आधार पर मुख्य शिक्षक (हेड टीचर) बनाया गया है। विभागीय स्तर पर यह कदम उन स्कूलों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जहां लंबे समय से पद रिक्त थे, कुछ स्कूल केवल प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहे थे या जहां छात्र संख्या अधिक होने के बावजूद सिर्फ एक ही शिक्षक कार्यरत था।

किसे कहां मिला हेड टीचर का चार्ज
जारी सूची के अनुसार जगदीश चंद को जीपीएस डाबोर से पारलो (सतौन), रूपिंदर कौर को जीपीएस संतोषगढ़ (माजरा), विनोद कुमार को जीपीएस कोटड़ी से जंगलाभूड़ (सुरला), रंजीत कौर को जीपीएस बहराल 1 से कैल (संगड़ाह), राजेंद्र सिंह को थीरधार से डाडा किलौर (संगड़ाह), मित्तर सिंह को शिवा से डांडा आंज (खोरोंवाला), लक्ष्मी देवी को नौरंगाबाद से चियाड़ो (संगड़ाह), कल्याण सिंह को कंडिया कोटी (शिलाई), कुसुम लता को तारूवाला से रजाना (संगड़ाह), संजय चौधरी को नावनी से सीयूं (संगड़ाह), अख्तर अली को पलहोड़ी 1 से खजुरना (नाहन), पदम सिंह को मालानू की भेड़ से जनोट (सराहां), राम किशन को सूर्या ननाहा से ठोट करोंडवाली (नाहन), खजान सिंह को बड़यार (शिलाई), दिनेश कुमार को थानाधार से भुइरा (राजगढ़), जसवंत सिंह को कौलांवालाभूड़ से ढांगवाला (सुरला), सत्या ठाकुर को बद्रीनगर से दुगाना (कफोटा), कमलेश कुमार को सतना बरमन (नाहन), रमेश चंद को नेहरला से बडोल (संगड़ाह), सरोज ठाकुर को पनार (ददाहू), जीवन सिंह को ज्ञान कोट (राजगढ़), उर्मिला देवी को मलहोटी से रानाघाट (राजगढ़), दुर्गा देवी को भटनौल से सखोली (सतौन), गोपाल सिंह को शीतला से नाड़नोटी (ददाहू), इंदर सिंह को मुंडिया कुमाना से रणफुआ (संगड़ाह), गोपाल सिंह को पेचवा (संगड़ाह), अमरावती को टोकियो से लानी (कफोटा), सुनीता सोनी को सालवाला से भूपपुर (पांवटा साहिब), सुमिता गुप्ता को शिल्ली से चकरेडा (नाहन), पमिता चौहान को रामपुर घाट से कोटी उतरो (शिलाई), यशपाल को शावगा (राजगढ़), सुमन कुमारी को जलोग घाट से राजयों (सराहां), गोपाल चंद को श्यामपुर से कांडो चियोग (कफोटा), स्वर्ण सिंह को गढ़ोल पिराग (राजगढ़), योगेश्वर दत्त को बनाह नतिहू से छोगटाली (राजगढ़), प्रवेश कुमार को नौरंगाबाद से शिरी खतवार (खोरोंवाला), रजनी सूद को पाबियाना से नईनेटी (राजगढ़), रजाना देवी को नवादा से मंडवाच (संगड़ाह), पूरन चंद को गोइला कडोली (संगड़ाह) और संजय भारद्वाज को भुईरा से नेहर बाग (राजगढ़) में हेड टीचर का कार्यभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल निर्माता के गृह क्षेत्र की इन सड़कों सहित परीक्षा हॉल और मंदिर के मंच का लोकार्पण

उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, सिरमौर राजीव ठाकुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों और वीसीसी समीक्षा के बाद लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी चयनित जेबीटी अपने वर्तमान वेतनमान में ही हेड टीचर का कार्यभार संभालेंगे और इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक नहीं मिलेगा।

जारी निर्देशों के मुताबिक शिक्षकों को नई तैनाती स्थल पर तय समयसीमा के भीतर जॉइन करना अनिवार्य होगा। 30 किलोमीटर तक की दूरी होने पर एक दिन के भीतर और उससे अधिक दूरी होने पर पांच दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा। यदि कोई शिक्षक तय समय में जॉइन नहीं करता है तो उसकी प्लेसमेंट स्वतः रद्द मानी जाएगी और उसे एक वर्ष या अगली डीपीसी तक के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं में बागवानी की उन्नत व नवीनतम तकनीकों से रूबरू हुए सोलन के किसान, वैज्ञानिकों ने दिया प्रशिक्षण