HomeHimachalSirmaurनाहन में विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मॉडल पेश कर...

नाहन में विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मॉडल पेश कर सभी को किया प्रभावित

नाहन|
करिअर अकादमी स्कूल ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया. इस प्रदर्शनी में कक्षा छठी से नवमी और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित करते हुए अपने प्रतिभा को साबित कर सभी को प्रभावित किया. विद्यार्थियों के कई मॉडल आकर्षण का केंद्र बने रहे. इस दौरान छात्रों ने अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित कर सभी की प्रशंसा हासिल की.

स्कूल के प्रिंसिपल राजेश सोलंकी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि उनको वैज्ञानिक गतिविधियों में शामिल किया जाए. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपने स्थैतिक एवं सजीव गतिक मॉडल प्रदर्शित कर सभी को प्रभावित किया, जिसमें आवृत्ति सारणी के गुण, विद्युत चुंबकीय, खाद्य श्रृंखला बोहर मॉडल, ऊर्जा संरक्षण, रेस्पिरेटरी सिस्टम मॉडल, हाइड्रोलिक रॉकेट लांचर मॉडल, सड़क सुरक्षा, सौरमंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी, विभिन्न प्रकार के चतुर्भुज, रूट स्क्वायर मॉडल आदि विषयों को प्रदर्शित किया.

ये भी पढ़ें:  पझौता में किसानों के मुद्दों पर 11 फरवरी को होगा प्रदर्शन, 15 सदस्यीय कमेटी का गठन

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्कूल के प्रबंधक शिव शंकर राठी और निदेशक मधुलिका राठी ने विद्यार्थियों के बने मॉडल और उनकी प्रतिभा की सराहना की. उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More