HomeHimachalSolanहिमाचल में चिट्टा तस्कर को पकड़ने में लापरवाही पर 4 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर को पकड़ने में लापरवाही पर 4 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। परवाणू पुलिस थाना के अंतर्गत जाबली क्षेत्र में एक चिट्टा तस्कर को पकड़ने गई टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते देख सोलन के पुलिस अधीक्षक (SP) ने सख्त कार्रवाई की है। कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में तीन सब-इंस्पेक्टर (SI) और एक हेड कांस्टेबल (HC) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एक विशेष टीम जाबली के समीप चिट्टा तस्कर को दबोचने के लिए जाल बिछाकर तैनात थी। जैसे ही तस्कर मौके पर पहुंचा, वह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस की घेराबंदी के बावजूद आरोपी का भाग निकला, जिससे पुलिस विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा।

ये भी पढ़ें:  एसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

एसपी सोलन टी. एसडी वर्मा के अनुसार मामले की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल और सतर्कता का पालन नहीं किया गया। ऐसे में पुलिसकर्मियों की इस चूक को सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबित किए गए चारों कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच (Departmental Inquiry) के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि विभागीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राज्य में बढ़ते नशा व्यापार के बीच पुलिस की इस तरह की विफलता को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। फिलहाल, फरार तस्कर की तलाश में पुलिस की अन्य टीमें विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:  Himachal : होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल 10 दिन में तैयार करने के निर्देश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More