होमHimachalSirmaurस्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की परखी प्रतिभा, सिरमौर में...

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की परखी प्रतिभा, सिरमौर में ABVP ने करवाई परीक्षा

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

नाहन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला सिरमौर के अंतर्गत नाहन, पांवटा साहिब, कफोटा, भरली समेत संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के साथ भारतीय इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों, राष्ट्रबोध एवं समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की।

इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए निरंतर कार्य करना भी है।

ये भी पढ़ें:  आर्यन सकलानी ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बनाई जगह, नॉर्थ ज़ोन ट्रैप इवेंट में किया क्वालिफाई

शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से परिषद द्वारा समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण, ज्ञान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि युवा उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

ABVP जिला सिरमौर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों, विद्यालयों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। परिषद ने कहा कि विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता यह दर्शाती है कि युवा वर्ग ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रति जागरूक है।

ये भी पढ़ें:  पालियों में किसान गोष्ठी, विधायक सोलंकी ने किसानों से किया संवाद; फार्मर रजिस्ट्री और प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि आने वाले समय में भी विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए ऐसी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

Latest Articles

Explore More