HomeHimachalSolanलाठियों-तलवारों से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बद्दी पुलिस ने सुलझाया...

लाठियों-तलवारों से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बद्दी पुलिस ने सुलझाया केस

बद्दी में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीबीएन : बद्दी में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 26 मार्च 2026 को पुलिस थाना बद्दी में दर्ज शिकायत में अभिषेक वर्मा निवासी हरियाणा ने बताया था कि उसके पिता के साथ हाउसिंग बोर्ड फेस-1 बद्दी के पास अज्ञात लोगों ने लाठियों और तलवारों से हमला कर मारपीट की और उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मुल्क राज (29) निवासी गांव ग्योल जमाला, बांका राम (24) निवासी गांव ग्योल जमाला और नीरज (23) निवासी गांव कल्याणपुर, डाकघर नंगल, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  14 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ सरकार ने जारी किए रिक्त पदों पर तैनाती आदेश

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें 4 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More