HomeHimachalKulluहिमाचल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की ट्रैवलर, 4 की...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की ट्रैवलर, 4 की मौत, 18 घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां दिल्ली के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 4 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां दिल्ली के पर्यटकों की ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 4 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हुए हैं। ये हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर घियागी से करीब दो किलोमीटर पीछे गांव सोझा के पास जलोड़ा में हुआ।

जानकारी के अनुसार ट्रैवलर में 23 पर्यटक सवार थे, जो जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी पर्यटक दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  लकड़ी लेने जंगल में गया था 50 वर्षीय व्यक्ति, ढांक से गिरकर गई जान

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आसपास के गांवों के लोग भी मदद के लिए पहुंचे और अंधेरे के बीच घायलों को खाई से निकालकर बंजार अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के समय अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आईं। रेस्क्यू टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार बंजार अस्पताल में किया गया। वहीं गंभीर घायलों को रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें:  PMGSY-4 के तहत हिमाचल की 1500 सड़कों के लिए 2300 करोड़ रुपए स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More