आज का पंचांग | 8 अप्रैल 2026
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: मूल
करण: वणिज
पक्ष : कृष्ण
योग: वरीयान
वार: बुधवार
आज के शुभ मुहूर्त:
06:03am-09:13am
10:47am-12:22pm
राहुकाल: 12:22pm-01:57pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:57am-12:48pm
दिशाशूल: उत्तर
मेष राशि
आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था, तो उसे लौटाने का समय आ गया है। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।
वृष राशि
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुंचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफी खिन्न कर सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर पर जमा कूड़ा साफ करें।
मिथुन राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी आपको जबरदस्ती दबाया जा सकता है। व्यर्थ के इल्जाम आप पर लगाए जा सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: घर पर कपूर जलाएं।
कर्क राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों को संभाल लेगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
सिंह राशि
आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। विभिन्न स्रोतों से आज धन आगमन की संभावना है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप मेहमान नवाजी का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज कांसे का दान करें।
कन्या राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। सट्टेबाजी से फायदा हो सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरस्कार देंगे। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है, जहां दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: स्फटिक की माला का दान करें।
तुला राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। झगड़ा होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता है। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।
वृश्चिक राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था, उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपके घर वाले आज आपसे अपनी परेशानियां शेयर करेंगे। आज खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे, जो करना आपको पसंद है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरी
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु राशि
खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी जरूरतों का ख्याल रखेगी। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: तामसिक चीजों का त्याग करें।
मकर राशि
कार्यक्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।
कुंभ राशि
सेहत अच्छी रहेगी। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ख्याल रखते हैं। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। हालांकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे, लेकिन फिर भी आपको दिमाग ठंडा रखने की जरूरत है। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है, जो काफी दौड़-भाग भरा होगा, लेकिन साथ ही बहुत फायदेमंद भी साबित होगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग:लाल
उपाय: गायत्री पूजा करें।
मीन राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ एवं मसूर की दाल का दान करें।