टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन सामने आया है, जहां मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने उनके उत्तराधिकारी की तलाश के लिए एक समिति का गठन कर दिया है और नए सीईओ के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, न्यूजीलैंड मूल के विल्सन ने वर्ष 2024 में ही चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को 2026 में पद छोड़ने की अपनी इच्छा के बारे में अवगत करा दिया था। इसके बाद से वह संगठन और नेतृत्व टीम को इस बदलाव के लिए तैयार करने में जुटे हुए थे, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
सितंबर 2022 में एयर इंडिया की कमान संभालने वाले विल्सन तब तक अपने पद पर बने रहेंगे, जब तक उनके उत्तराधिकारी की औपचारिक घोषणा नहीं हो जाती।
