HomeHimachalSirmaurसिरमौर में तीन सड़क हादसे: रेणुकाजी, माजरा और कालाअंब में 4 लोग...

सिरमौर में तीन सड़क हादसे: रेणुकाजी, माजरा और कालाअंब में 4 लोग घायल, केस दर्ज

सिरमौर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के तहत पेश आए  तीन सड़क हादसों में 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहन : सिरमौर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के तहत पेश आए  तीन सड़क हादसों में 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला रेणुकाजी थाना क्षेत्र का है, जहां बधाला के नजदीक एक पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। शिकायतकर्ता रामकृष्ण निवासी गांव चमियाणा, डाकघर पनार, तहसील ददाहू ने आरोप लगाया कि कर्मचंद नामक चालक ने तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281, 125(a) BNS और 187 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया पैट और लीट की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल

दूसरा मामला माजरा थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां दो लोग घायल हो गए। शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी संतोषगढ़, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर और चालक दोनों घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी चालक धर्मेन्द्र कुमार निवासी दरियापुर, जिला छपरा (बिहार) के खिलाफ धारा 281, 125(a) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरा मामला कालाअंब थाना क्षेत्र का है, जहां एक कंटेनर की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। शिकायतकर्ता रमेश चंद निवासी खजुरना, डाकघर शंभूवाला, तहसील नाहन ने आरोप लगाया कि कंटेनर चालक लक्ष्मण दास ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए KAG कंपनी के गेट नंबर 1 पर ड्यूटी दे रहे सिक्योरिटी गार्ड अजय आनंद को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तीनों ही दुर्घटनाओं में पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस स्कूल में शिक्षा उपनिदेशक हायर की दबिश, व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक, दिए ये निर्देश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More