HomeHimachalMandiमशीन ऑपरेटर व हेल्पर के 200 पदों पर रोजगार का मौका, मोहाली...

मशीन ऑपरेटर व हेल्पर के 200 पदों पर रोजगार का मौका, मोहाली में होगी नियुक्ति, 13 को इंटरव्यू

अभ्यर्थी का न्यूनतम आठवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही 10वीं से 12वीं पास एवं आईटीआई (टर्नर, फिटर, मैकेनिस्ट) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मशीन ऑपरेटर व हेल्पर के 200 पद अधिसूचित किए गए हैं, जिनकी नियुक्ति चंडीगढ़ मोहाली में की जाएगी। इन पदों के लिए केवल पुरुष आवेदक ही आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा साक्षात्कार के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का न्यूनतम आठवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही 10वीं से 12वीं पास एवं आईटीआई (टर्नर, फिटर, मैकेनिस्ट) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 13,000 रुपए से 14000 रुपए (ओवर टाईम एवं प्रोडक्सन इंसेटिव अतिरिक्त) वेतन प्रदान करना प्रस्तावित है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IFS और HPFS अधिकारियों के तबादले

उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण पत्र व अपना नवीनतम बायोडाटा सहित 13 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय, मंडी (खलियार) में साक्षात्कार के लिए प्रातः 10ः30 बजे उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 01905-235508 पर संपर्क भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का किया दौरा, कामगारों से किया संवाद

Latest Articles

Explore More