HomeRashifalराशिफल 11 अप्रैल 2026: किस्मत का दरवाजा खुलेगा या चुनौतियां देंगी दस्तक!...

राशिफल 11 अप्रैल 2026: किस्मत का दरवाजा खुलेगा या चुनौतियां देंगी दस्तक! जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का पंचांग | 11 अप्रैल 2026 तिथि: नवमी नक्षत्र: उत्तराषाढा करण: तैतिल पक्ष: कृष्ण योग: सिद्ध वार: शनिवार

आज का पंचांग | 11 अप्रैल 2026
तिथि: नवमी
नक्षत्र: उत्तराषाढा
करण: तैतिल
पक्ष: कृष्ण
योग: सिद्ध
वार: शनिवार
शुभ मुहूर्त: 12:22PM-5:09PM
राहुकाल: 09:10AM-10:46AM
अभिजीत मुहूर्त: 11:56AM-12:47PM
दिशाशूल: पूर्व दिशा

मेष राशि
आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरूर होगा। सेहत का ध्यान रखें। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: पुराना सामान घर से बाहर निकालें।

वृष राशि
व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों और पारिवारिक सुख का अनुभव करेंगे। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज प्रगति होना निश्चित है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: अपने कुल देवता की पूजा करें।

मिथुन राशि
जरूरत के वक़्त आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में आज फायदा हो सकता है। काम में मन लगाएं। यात्रा सोच समझ कर करें। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: तिल के तेल का दीपक जलाएं।

कर्क राशि
कोई मानसिक चिंता सताएगी। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: किसी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले भगवान शंकर जी की आराधना करें।

ये भी पढ़ें:  शिरगुल महाराज की जन्मस्थली शाया में 'देवाज्ञा' से टूटा आमरण अनशन

सिंह राशि
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। बिना सोचे-विचारे किसी को पैसा उधार न दें। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। आज आप अपना आपा न खोएं। करियर में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज खराब रह सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज एक दूध की कटोरी किसी कुत्ते को पिलाएं।

कन्या राशि
मुश्किल हालात में अपना धैर्य न खाएं। सट्टेबाज़ी से मुनाफा हो सकता है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लें। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ी कर रहा है, लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: सूर्यदेव की पूजा करें।

तुला राशि
धन लाभ का योग बन रहा है। आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: आज किसी अपंग की सहायता करें।

ये भी पढ़ें:  धगाना में शिव महापुराण कथा के नवें दिन जलंधर और हिरण्याक्ष प्रसंग का वर्णन

वृश्चिक राशि
सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे। आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ कुछ पल बिताने की जरूरत है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज़्यादा खर्च न करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: गोमाता की सेवा करें।

धनु राशि
आज आप आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन का निवेश हो सकता है। आज पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: भिखारी को भोजन कराएं।

मकर राशि
दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच-समझकर कदम रखने की जरूरत है। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: आज जमादार को दान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: क्या कहती है आपके ग्रहों और सितारों की चाल

कुंभ राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई-बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज साधु-संतों की सेवा करें।

मीन राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुआ
उपाय: चांदी के चौकोर टुकड़े अपने पास रखें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More