HomeRashifalआज का राशिफल (4 जनवरी, 2026): पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ...

आज का राशिफल (4 जनवरी, 2026): पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ जानिए अपनी राशि का हाल, दिन बेहतर बनाने के उपाय भी यहां

आज का पंचांग (4 जनवरी, 2026) तिथि: प्रतिपदा नक्षत्र: पुनर्वसु करण: कौलव पक्ष: कृष्ण योग: वैधृति वार: रविवार

आज का पंचांग (4 जनवरी, 2026)
तिथि: प्रतिपदा
नक्षत्र: पुनर्वसु
करण: कौलव
पक्ष: कृष्ण
योग: वैधृति
वार: रविवार
आज का शुभ मुहूर्त: 08:36am-12:25pm
राहुकाल: 04:15pm-05:31pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:05pm-12:46pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। हालांकि शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज काले कुत्ते की सेवा करें।

वृष राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। हालांकि आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खानपान की चीजों पर संयम बरतें। आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

मिथुन राशि
दूसरों की इच्छाएं आपकी अपना ख्याल रखने की इच्छा से टकराएंगी। अपने जज्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। दूसरों की दखल अंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना मुश्किल है, लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में झल्लाहट की वजह बनेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 16 दिसंबर को राशियों पर कैसा रहेगा ग्रहों की चाल का असर, जानें शुभ मुहूर्त और दिन को बेहतर बनाने के उपाय

कर्क राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई-बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालात पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज साधु-संतों की सेवा करें।

सिंह राशि
कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन नहीं होगा। खुद को शांत रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न दें। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। पैसे बनाने के नए विचारों का उपयोग करें। कर्मकांड, हवन या पूजा-पाठ का आयोजन घर में हो सकता है। आज आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

कन्या राशि
सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सोच-समझकर निवेश करें। आज किसी से फालतू बहस हो सकती है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ की संभावना रहेगी। दोस्तों के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज मिट्टी के भरे बर्तन में किसी कुत्ते को दूध पिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों पर कैसा रहेगा 5 दिसंबर का दिन? शुभ मुहूर्त और इन अचूक उपायों के साथ जानें अपनी ग्रह चाल

तुला राशि
आज आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत के बावजूद थोड़ी निराशा रह सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट आदि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल फूल से सूर्य देव की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
आज शारीरिक कष्ट रह सकता है। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। अपनी बात मनवाने में कठिनाई आएगी। स्थितियां आज आपके नियंत्रण में नहीं रहेंगी। मानसिक शांति के लिए मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारे जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिए भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
आप जल्द ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। गुस्सैल और खुदगर्ज इंसान से दूरी बनाकर रखें। शादीशुदा लोगों को आज बच्चों की पढ़ाई पर धन खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। प्यार के मामले में गलतफहमी हो सकती है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अपने लिए समय निकाल पाएंगे। जीवनसाथी से बहस के बाद शाम अच्छी गुजरेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: कुल देवी-देवता की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  भव्य शोभायात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आगाज, उद्योग मंत्री ने किया शुभारंभ, नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री

मकर राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास करेंगे। शाम के समय मित्रों के साथ बाहर पार्टी हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।

कुंभ राशि
धैर्य बनाए रखें। आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। निवेश किया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हर बुरे वक्त से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: चार बादाम और एक पानी वाला नारियल चलते पानी में विसर्जित करें।

मीन राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय घर पर बीतेगा। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More