होमHimachalSirmaurसिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 294 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के...

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 294 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चिट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। नाहन में तैनात डिटेक्शन सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के दो युवकों को काबू किया, जिनके कब्जे से 294 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है।

नाहन : सिरमौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चिट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। नाहन में तैनात डिटेक्शन सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के दो युवकों को काबू किया, जिनके कब्जे से 294 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है।

हालांकि, पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। सूत्रों की मानें तो इस कार्रवाई को गत रात अंजाम दिया गया। इन युवकों ने नारायणगढ़ के रास्ते सिरमौर में प्रवेश किया था। इसी बीच पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर दबिश देकर इन्हें दबोच लिया। आरोपियों की उम्र 22 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को आज शाम अदालत में पेश किया जा चुका है। आरोपियों से बड़ी मात्रा में बरामद नशे की इस खेप और इससे जुड़े नेटवर्क के बारे में पुलिस बड़ा खुलासा करेगी। बहरहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  महिला कांस्टेबलों की शिकायत पर FIR तक दर्ज नहीं करवा पा रही सरकार : रणधीर शर्मा

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना कालाअंब में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले में जल्द बड़ा खुलासा करेगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More