HomeHimachalSirmaurनाहन में चिट्टे समेत ₹8600 की नकदी बरामद, डबलबेड की बैक दराज...

नाहन में चिट्टे समेत ₹8600 की नकदी बरामद, डबलबेड की बैक दराज में छिपाकर रखा था नशा

पुलिस ने मौके पर दबिश दी। रिहायशी मकान के कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने डबलबेड की बैक दराज के अंदर से 1.80 ग्राम चिट्टा और 8600 रुपए की नकदी बरामद की।

नाहन : जिला सिरमौर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। ताजातरीन मामले में पुलिस चौकी कच्चा टैंक की टीम ने चिट्टे के साथ एक व्यक्ति धर दबोचा।

टीम गश्त पर तैनात थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि वाल्मीकि नगर निवासी चांद नाम का व्यक्ति काफी समय से अपने रिहायशी मकान में मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) बेचने का धंधा करता है। यदि इसी समय मकान में दबिश दी जाए, तो ये नशा बरामद हो सकता है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना विश्वसनीय थी। लिहाजा, पुलिस ने मौके पर दबिश दी। रिहायशी मकान के कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने डबलबेड की बैक दराज के अंदर से 1.80 ग्राम चिट्टा और 8600 रुपए की नकदी बरामद की।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : अब 12.5 ग्राम हेरोइन के साथ 24 साल का युवक गिरफ्तार, एसआईयू ने दबोचा

एसपी ने बताया कि आरोपी चांद के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को नोटिस पर पाबंद अदालत किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More