HomeHimachalSolanकसौली की हेरिटेज मार्केट में भीषण अग्निकांड: कड़ी मशक्कत के बाद पाया...

कसौली की हेरिटेज मार्केट में भीषण अग्निकांड: कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, करोड़ों का नुकसान

इस अग्निकांड में हेरिटेज मार्केट की कुल 29 दुकानों में से 8 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि कई अन्य दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

कसौली : हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थल कसौली से सोमवार को एक बड़ी और झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां छावनी क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक हेरिटेज मार्केट में सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही समय में उसने बाजार के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। खासतौर पर खानपान की दुकानों में रखे गैस सिलेंडरों के धमाकों ने हालात को और भी डरावना बना दिया। विस्फोट इतने तेज थे कि दुकानों की छतें और लोहे की चादरें करीब 200 मीटर दूर पेड़ों तक जा गिरीं।

ये भी पढ़ें:  युवाओं के लिए यहां रोजगार का सुनहरा मौका, इन पदों के लिए नाहन व पांवटा साहिब में होंगे कैंपस इंटरव्यू

इस अग्निकांड में हेरिटेज मार्केट की कुल 29 दुकानों में से 8 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि कई अन्य दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन के शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करीब 5 से 7 करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है।

यह हेरिटेज मार्केट वर्ष 1842 में अंग्रेजों द्वारा बसाया गया था और यह क्षेत्र की पहचान का अहम हिस्सा था।कसौली में पर्यटकों के लिए दो प्रमुख आकर्षण केंद्र हुआ करते थे, पाइन मॉल मार्केट और हेरिटेज मार्केट। पाइन मॉल मार्केट को कुछ वर्ष पहले अदालती आदेशों के बाद हटा दिया गया था, जिससे कई परिवार विस्थापित हुए थे। अब हेरिटेज मार्केट के तबाह होने से कसौली की खूबसूरती और स्थानीय व्यापार को अपूरणीय क्षति हुई है।

ये भी पढ़ें:  लाठियों-तलवारों से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बद्दी पुलिस ने सुलझाया केस

राहत और बचाव कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग के साथ सेना और वायुसेना के दमकल वाहनों को भी मोर्चे पर उतारा गया। करीब 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक अधिकांश प्रभावित दुकानदारों का सब कुछ जल चुका था। मौके पर फायर हाइड्रेंट का समय पर काम न करना भी सवाल खड़े कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  बीएलओ, सुपरवाइजरों और एईआरओ को समझाई एसआईआर की प्रक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी और पूर्व मंत्री राजीव सैजल मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रशासन की ओर से तत्काल राहत राशि भी वितरित की गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More