HomeHimachalमाजरा प्रकरण: पुलिस कर्मियों से मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, धारदार...

माजरा प्रकरण: पुलिस कर्मियों से मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियारों से किया था हमला

इस हमले में एएसआई आशीष कुमार, मुख्य आरक्षी संदीप और महिला आरक्षी गुरप्रीत कौर को चोटें आईं। बाद में एएसआई आशीष कुमार के बयान पर पुलिस थाना माजरा में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

नाहन : जिला सिरमौर के माजरा के कीरतपुर में पुलिस कर्मियों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बीते 13 जून, 2025 को हुई थी, जब कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें 3 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे।

घटना उस वक्त हुई जब कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान कुछ लोगों ने भीड़ के बीच पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार उपद्रवियों ने पुलिस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था, जिसमें पुलिस कर्मियों को गहरी चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:  चोरी मामले में पुलिस ने धरा 20 वर्षीय युवक, रिकॉर्ड खंगाला तो पंजाब में चिट्टा तस्करी से भी जुड़े मिले तार

इस हमले में एएसआई आशीष कुमार, मुख्य आरक्षी संदीप और महिला आरक्षी गुरप्रीत कौर को चोटें आईं। बाद में एएसआई आशीष कुमार के बयान पर पुलिस थाना माजरा में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

इस मामले में पुलिस ने 4 मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुमित गुप्ता (40) निवासी नाहन, मानव शर्मा (41) निवासी नाहन, राज कुमार (34) निवासी बनेठी और जय प्रकाश (39) जाबल का बाग, नाहन के तौर पर हुई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और उन्हें जल्द अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की तफ्तीश जारी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:  रामपुर में गूंजा पहाड़ी साहित्य और संस्कृति का स्वर: 'लुप्त होती विरासत' को सहेजने पर मंथन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More