HomeHimachalSirmaurशिरगुल देवता की पावन शोभायात्रा के साथ राजगढ़ में बैशाखी मेले का...

शिरगुल देवता की पावन शोभायात्रा के साथ राजगढ़ में बैशाखी मेले का आगाज

जिला सिरमौर के राजगढ़ में मंगलवार को क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल देवता की पारंपरिक पूजा और पवित्र शोभायात्रा के साथ जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैशाखी मेला आरंभ हो गया। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ में मंगलवार को क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल देवता की पारंपरिक पूजा और पवित्र शोभायात्रा के साथ जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैशाखी मेला आरंभ हो गया। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान समूचा राजगढ़ शहर ‘शिरगुल महाराज की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। इससे पहले उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने राजगढ़ स्थित शिरगुल मंदिर में पूजा अर्चना की और शोभायात्रा का नेतृत्व किया।

स्थानीय विधायक रीना कश्यप, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी शोभायात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। यह भव्य यात्रा पुराने बस स्टैंड, सब्जी मंडी, हब्बन मार्ग से होते हुए नेहरू मैदान पहुंची, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजे नजर आए। ढोल-नगाड़ों और देव वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मेले में अनेक दानी सज्जनों ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें:  बिना समय सीमा आवंटित विद्युत परियोजनाओं को वापस लेने के लिए लेंगे कानूनी राय : मुख्यमंत्री
शिरगुल बैशाखी मेले के शुभारंभ मौके पर डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा को समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर।

नेहरू ग्राउंड में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेले और त्योहार प्रदेश की समृद्ध प्राचीन संस्कृति और सभ्यता के परिचायक है, जिसमें प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मेले की प्राचीन परंपरा को बनाए रखा जाना चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति का ज्ञान हो सके।

इससे पहले एसडीएम राजगढ़ एवं अध्यक्ष मेला समिति राजकुमार ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मेले के ऐतिहासिक पहलुओं बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस मौके पर डीसी सिरमौर को शॉल व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डीएवी, एसवीएन, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सरस्वती कला मंच, चेष्टा कला मंच सहित अन्य कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

ये भी पढ़ें:  उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ को दी 25 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं के शिलान्यास

कार्यक्रम में डीएसपी वीसी नेगी, तहसीलदार राजगढ़ राजेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार सुशांत कुमार, नप की पूर्व अध्यक्षा ज्योति साहनी और दिनेश आर्य, युवा कांग्रेस पच्छा के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, अनुज ठाकुर, विक्रम जेलदार, परीक्षा चौहान, रामकृष्ण, चंद्र मोहन शर्मा सहित अन्य मेला समिति सदस्य मौजूद रहे।

Latest Articles

Explore More