HomeHimachalSirmaurसिरमौर में निजी बस में लावारिस थैली से 102 ग्राम चरस बरामद,...

सिरमौर में निजी बस में लावारिस थैली से 102 ग्राम चरस बरामद, नहीं लगा आरोपी का सुराग, पुलिस जांच में जुटी

उपमंडल राजगढ़ में डिटेक्शन सेल की टीम ने औचक चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट बस से 102 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है

राजगढ़ : जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में डिटेक्शन सेल की टीम ने औचक चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट बस से 102 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को डिटेक्शन सेल की टीम मुख्य सड़क गिरिपुल-सोलन रोड पर मरयोग में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गिरिपुल से सोलन की ओर जा रही प्राइवेट बस (मीनू कोच, नंबर HP62A 1248) को जांच के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान बस में बने लोहे के रैक पर एक आटे की प्लास्टिक थैली लावारिस हालत में रखी मिली।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी तीर्थ में ज्येष्ठ संक्रांति पर हवन यज्ञ, आहुतियों से भक्तिमय बना माहौल

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने बस परिचालक और सभी यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन थैली का कोई मालिक सामने नहीं आया। संदेह होने पर जब थैली की तलाशी ली गई तो उसमें 102 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में मॉनसून की दस्तक, हफ्तेभर खराब रहेगा मौसम, बारिश का दौर शुरू, यलो अलर्ट जारी

Latest Articles

Explore More