होमHimachalSirmaurशिलाई-शिमला बस टाइमिंग पर विवाद, पांवटा साहिब में निजी संचालक पर केस;...

शिलाई-शिमला बस टाइमिंग पर विवाद, पांवटा साहिब में निजी संचालक पर केस; सरकारी बस रोकने का आरोप

राजधानी शिमला से जिला सिरमौर के शिलाई के लिए हाल ही में शुरू की गई हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के टाइम टेबल को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

नाहन : राजधानी शिमला से जिला सिरमौर के शिलाई के लिए हाल ही में शुरू की गई हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के टाइम टेबल को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, निगम के पांवटा साहिब बस अड्डा प्रभारी ने एक निजी बस संचालक के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने हाल ही में शिलाई से शिमला के लिए इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाई थी। पिछले करीब पांच दशकों से शिलाई क्षेत्र के लोग शिमला के लिए सीधी बस सेवा की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हैंडबॉल में गोल्ड जीतकर लौटीं स्नेहा का जोरदार स्वागत, कोटड़ी व्यास में खुशी का माहौल

एक माह पहले उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिलाई दौरे के दौरान शिमला, चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, निगम ने नया रूट शुरू करने के बजाय ढली-शिमला-पांवटा साहिब बस को शिलाई तक एक्सटेंड कर दिया, जिसके बाद से टाइम टेबल को लेकर विवाद शुरू हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिमला से चलने वाली बस को पहले पांवटा से शिलाई के लिए 3:20 बजे का समय दिया गया था, लेकिन यह बस दोपहर करीब 2:30 बजे ही पांवटा साहिब पहुंच रही थी और करीब 50 मिनट तक बस स्टैंड पर खड़ी रहती थी। इससे यात्रियों का समय खराब हो रहा था। बाद में निगम ने इस बस को सरकारी बस रूट क्यारी गुंडाह के टाइमटेबल पर 2:46 बजे पांवटा साहिब से आगे चलाना शुरू किया, जबकि इसी रूट पर 3:02 बजे निजी बस भी चलती है। ऐसे में ये विवाद बढ़ गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर प्रेस क्लब में अवैध चुनाव, एसडीएम के निर्देशों की उड़ाई धज्जियां

पुलिस को दी शिकायत में बस अड्डा प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को दोपहर 2:46 बजे शिमला से शिलाई जा रही निगम की बस (HP18B-4506) को निजी बस संचालक माम राज शर्मा ने रोक दिया। आरोप है कि बस संचालक ने बुकिंग क्लर्क सियाराम और बस के चालक-परिचालक के साथ बहस की और इस बस को निर्धारित रूट पर जाने से रोक दिया, जिससे सेवा प्रभावित हुई।

पुलिस ने इस मामले में धारा 126(2) और 221 BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल विश्वनाथ शर्मा का 96 वर्ष की आयु में निधन, शोक की लहर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More