HomeHimachalSirmaurहर्षवर्धन चौहान ने जोंगपुल-सुनोउ बास लिंक रोड का किया उद्घाटन, लाभांवित होगी...

हर्षवर्धन चौहान ने जोंगपुल-सुनोउ बास लिंक रोड का किया उद्घाटन, लाभांवित होगी 500 की आबादी

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रविवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत माशू में लगभग 15 लाख की लागत से निर्मित जोंगपुल-सुनोउ बास लिंक रोड का विधिवत उद्घाटन किया।

शिलाई : उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रविवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत माशू में लगभग 15 लाख की लागत से निर्मित जोंगपुल-सुनोउ बास लिंक रोड का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों सहित इस संपर्क मार्ग का निरीक्षण भी किया।

उद्योग मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जोंगपुल-सुनोउ बास संपर्क मार्ग क्षेत्रवासियों की बहुत पुरानी मांग थी। इस संपर्क मार्ग की हाल ही में फ़ॉरेस्ट क्लीयरेंस करवाई गई और इसके निर्माण के बाद उद्घाटन भी कर दिया गया। इस संपर्क मार्ग के माध्यम से इस क्षेत्र की लगभग 500 से अधिक आबादी लाभांवित होगी।

उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के हर इलाके का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है जिसके मद्देनजर विधानसभा के हर इलाके में विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए शिलाई विधानसभा क्षेत्र में बहुत सी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनके लिए लगभग 300 करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत करवाया गया है। ये विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बजट प्रावधान के साथ ही विकास कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब 40 ग्राम स्मैक के साथ 36 साल की ये महिला गिरफ्तार

इसके उपरांत उद्योग मंत्री ने कांडो चियोग पंचायत के थाना में 11 से 19 अप्रैल 2026 तक आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि नव नवयुवक मंडल थाना द्वारा आयोजित खुशी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का उपयुक्त मंच उपलब्ध हुआ।

उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियां युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, वहीं अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने जारी किया सरकारी कैलेंडर-2025

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है तथा खेल अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सीएसके चडेऊ तथा चूडे़श्वर वरियर्स नघेता के बीच खेला गया, जिसमें विजेता चूड़ेश्वर वरियर्स नघेता और उपविजेता सीएसके चडे़ऊ टीम रही। उद्योग मंत्री ने खुशी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 की विजेता टीम चूडेशवर वरियर्स नगेता को 1 लाख 11 हजार रुपए की नकद राशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता सीएसके चडेऊ टीम को 55 हजार पांच सौ पचपन रुपए की नकद राशि व ट्रॉफी दे कर पुरस्कृत किया।

ये भी पढ़ें:  बदल गए हैं वाहनों की प्रदूषण जांच के नियम, अब बनेगा वीडियो, स्मार्ट फोन से होेगी जांच

इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एसडीएम कफोटा रमन कुमार शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिलाई कल्याण धामटा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति प्रदीप चौहान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश शर्मा, बीडीओ राजेश नेगी, ओएसडी अत्तर राणा, पूर्व जिला परिषद् सदस्य जगत सिंह पुंडीर, पूर्व प्रधान गुलाब सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More