HomeCrimeसिरमौर में 15.50 ग्राम स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, डिटेक्शन सेल की...

सिरमौर में 15.50 ग्राम स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, डिटेक्शन सेल की टीम की बड़ी कार्रवाई

पुलिस थाना माजरा में ND&PS एक्ट में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

पांवटा साहिब : नशे के खात्मे के लिए गठित जिला पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पति-पत्नी (दंपत्ति) को स्मैक जैसे खतरनाक नशे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार ये टीम गश्त व गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के लिए कोलर, धौलाकुआं व माजरा आदि इलाकों की तरफ रवाना थी। इसी बीच टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति फिरोज खान पुत्र सरवर अली निवासी गांव भगवानपुर, तहसील पांवटा साहिब और उसकी पत्नी रजिया हरियाणा के यमुनानगर से स्मैक (हेरोइन) खरीदकर लाए हैं, जिसे ये दोनों अपने घर के कमरे से बेचने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  31.90 करोड़ रुपये में नीलाम हुई सिरमौर जिला की 4 टोल यूनिटें, जानें कौन सा बैरियर कितने में छूटा

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की डिटेक्शन टीम ने मौके पर दबिश देकर फिरोज (33) और उसकी पत्नी रजिया के कब्जे से 15.50 ग्राम स्मैक बरामद की।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना माजरा में ND&PS एक्ट में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में मनाया पेंशनर्स दिवस, सोलंकी बोले- बुजुर्गों का अनुभव और उनका मार्गदर्शन समाज की सबसे बड़ी पूंजी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More