HomeHimachalSirmaurकोलर में परचून की दुकान पर छापा, 696 नशीले कैप्सूल और 40...

कोलर में परचून की दुकान पर छापा, 696 नशीले कैप्सूल और 40 हजार नकदी बरामद, दुकानदार पर केस

पांवटा साहिब उपमंडल के थाना माजरा क्षेत्र में स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलर स्थित एक परचून की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और नकदी बरामद की है।

माजरा : पांवटा साहिब उपमंडल के थाना माजरा क्षेत्र में स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलर स्थित एक परचून की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और नकदी बरामद की है। पुलिस ने मौके से 696 कैप्सूल और 40 हजार रुपये नकद कब्जे में लिए हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तपेंद्र सिंह (52) निवासी गांव कोलर अपनी दुकान से अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेच रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान पर रेड की, जहां एक गत्ते की पेटी में PROXIOHM-SPAS मार्का के 29 स्ट्रिप्स में कुल 696 कैप्सूल बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:  मंडी में व्हीकल पासिंग प्रक्रिया होगी सरल व पारदर्शी, 19 दिसंबर को केवल प्राइवेट वाहनों की पासिंग

छापेमारी के दौरान दुकान से 40,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए। आरोपी मौके पर इन दवाइयों के संबंध में कोई वैध परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना माजरा में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए अधिष्ठापन कार्यक्रम से होगा उच्च शिक्षा के नए चरण का आगाज, शैड्यूल तय
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More