HomeHimachalSirmaurपट्टिकाओं से नहीं, जनता के दिलों में मेरी असली पहचान, पट्टिका तोड़ने...

पट्टिकाओं से नहीं, जनता के दिलों में मेरी असली पहचान, पट्टिका तोड़ने की घटना पर विधायक सोलंकी की दो टूक

कांशीवाला-जाबल का बाग-बनोग रोड और गोशाला से बोगरिया रोड की शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़े जाने की घटना पर विधायक अजय सोलंकी ने साफ कहा कि उन्हें इस तरह की घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता।

नाहन : कांशीवाला-जाबल का बाग-बनोग रोड और गोशाला से बोगरिया रोड की शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़े जाने की घटना पर विधायक अजय सोलंकी ने साफ कहा कि उन्हें इस तरह की घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि उनकी असली पहचान पत्थरों पर लगी पट्टिकाओं में नहीं, बल्कि नाहन की जनता के दिलों में है, जिसे कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

विधायक सोलंकी ने इस घटना को समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि इस तरह के कृत्य आपसी भाईचारे को कमजोर करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि नाहन की पहचान प्रेम, एकता और सद्भाव से है, जिसे हर हाल में बनाए रखना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक, इन मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

उन्होंने आगे कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और यह किसी एक व्यक्ति या दल की संपत्ति नहीं होती। उन्हें किसी कार्य का श्रेय लेने की कोई लालसा नहीं है और यदि उनके द्वारा किए गए कार्यों पर भी कोई अन्य अपना नाम अंकित करता है, तो उन्हें उससे भी कोई आपत्ति नहीं है। उनके लिए सबसे अहम नाहन का निरंतर विकास और जनता का विश्वास है।

विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की कि वे इस घटना को लेकर भावनाओं में न बहें, शांति बनाए रखें और सेवाभाव के साथ जनता के बीच कार्य करते रहें।

ये भी पढ़ें:  CM ने टूटीकंडी बाल आश्रम में बच्चों संग मनाई दिवाली, 'राज्य के बच्चों' के लिए दिया ये तोहफा

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी के मन में सद्भावना, एकता और सकारात्मक सोच बनी रहे और ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को भी सद्बुद्धि प्राप्त हो।

Latest Articles

Explore More