होमHimachal71 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची में एक भी मुस्लिम नहीं, भड़की सोसाइटी,...

71 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची में एक भी मुस्लिम नहीं, भड़की सोसाइटी, कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली पर उठाए सवाल

ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ने कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी 71 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची में किसी भी मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति को स्थान न दिए जाने पर कड़ा विरोध जताया है।

नाहन : ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी 71 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची में किसी भी मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति को स्थान न दिए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने इसे अल्पसंख्यक समुदाय की अनदेखी बताते हुए प्रदेश नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

नाहन में जारी प्रेस बयान में सोसाइटी के मुख्य सलाहकार नसीम दीदान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट शकील अहमद और जिला सिरमौर मुस्लिम कमेटी के प्रधान कैप्टन सलीम अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि सूची में एक भी मुस्लिम सदस्य को शामिल न किया जाना चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की कार्यशैली अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के अनुरूप नहीं दिख रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के रूपेंद्र ठाकुर फिर बने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, पार्टी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
Press note naseem mohammad didan
ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जारी प्रेस नोट।

नसीम मोहम्मद दीदान ने कहा कि बीते तीन वर्षों में प्रदेश सरकार राज्य हज कमेटी, राज्य वक्फ बोर्ड और राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री नया 15 सूत्री कार्यक्रम का गठन नहीं कर पाई है, जो अल्पसंख्यक समुदाय के साथ अन्याय है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस नेतृत्व मुस्लिम समाज को संगठनात्मक ढांचे से बाहर क्यों रख रहा है।

बता दें कि जिला सिरमौर के नाहन और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है और चुनावी नतीजों में उनकी भूमिका अहम रहती है। इसके अलावा शिमला के चौपाल और चंबा के कई विधानसभा क्षेत्रों में भी मुस्लिम समुदाय की पर्याप्त मौजूदगी है। इस तरह अल्पसंख्यक समुदाय की अनदेखी से आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:  ‘मंत्रियों से ज्यादा कैबिनेट मित्र’, जयराम का सुक्खू सरकार पर तंज; बोले- दिल्ली के चक्कर काट रहे कांग्रेस के धड़े
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More