HomeHimachal24 अप्रैल को कुल्लू के इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति,...

24 अप्रैल को कुल्लू के इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, बोर्ड करेगा ये काम

विद्युत उपमंडल नगवाई के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 24 अप्रैल को बिजली आपूर्ति कुछ घंटे के लिए बाधित रहेगी।

कुल्लू : विद्युत उपमंडल नगवाई के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 24 अप्रैल को बिजली आपूर्ति कुछ घंटे के लिए बाधित रहेगी। 33 केवी बजौरा–थलौट सर्किट-1 और सर्किट-2 पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते यह कट लगाया जाएगा।

इस दौरान 33/11 केवी सब-स्टेशन नगवाई और इससे जुड़े 11 केवी फीडरों—रोपा, नगवांईं, पनारसा और गड़सा से जुड़े सभी क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

बिजली बाधित रहने वाले क्षेत्रों में नगवांईं, झिड़ी, बालू, रोपा, राहला, न्यूल, छवारा, शोगी, शिल्ह, मशोरा फर्श, टकोली, पनारसा, नाउ-पनाउ, सुरथ, राहड़ी, दलासणी, सचाणी, हुरला, थरास, मथौगी पचेउ और आसपास के क्षेत्र शामिल रहेंगे। यह जानकारी सहायक अभियंता, एचपीएसईबीएल, विद्युत उपमंडल नगवांईं ने दी है।

ये भी पढ़ें:  28 को सिरमौर में चलेगा ‘दो बूंद जिंदगी की’ अभियान, 61181 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य

Latest Articles

Explore More