HomeHimachalSirmaurसिरमौर के इस अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा...

सिरमौर के इस अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के सिविल अस्पताल राजगढ़ में बुधवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के सिविल अस्पताल राजगढ़ में बुधवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इस अस्पताल के टॉयलेट में एक नवजात शिशु मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह टॉयलेट की सफाई करने पहुंचा। इसी दौरान उसकी नजर टॉयलेट सीट में फंसी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। करीब जाकर देखने पर वह नवजात शिशु का शव निकला। यह दृश्य देखकर कर्मचारी घबरा गया और उसने तुरंत स्टाफ नर्स और डॉक्टरों को इसकी सूचना दी।

ये भी पढ़ें:  नाहन के प्राचीन श्री वामन मंदिर में 8 दिसंबर को सजेगा बाबा गोगा जी महाराज का दरबार

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद राजगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बीएमओ राजगढ़ डॉ. उपासना शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह अस्पताल के टॉयलेट में नवजात शिशु मृत अवस्था में मिला है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने अस्पताल स्टाफ के बयान दर्ज कर लिए हैं और अब सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें:  सोलन में पेट्रोल-डीजल और गैस पर बड़ा अपडेट, DC मनमोहन शर्मा ने साफ की स्थिति

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि नवजात को जन्म के तुरंत बाद यहां फेंका गया हो सकता है, हालांकि वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में दुख और आक्रोश है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  शिमला में 3 जनवरी से सजेगा 'हिम एमएसएमई फेस्ट-2026' उद्यमिता, निवेश और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा : सीएम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More