HomeHimachalHamirpurजिला हमीरपुर की सभी ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रकाशित : DC

जिला हमीरपुर की सभी ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रकाशित : DC

जिला की सभी ग्राम पंचायतों की संशोधित मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। ये संशोधित मतदाता सूचियां एक अप्रैल 2026 की अर्हक तिथि के आधार पर तैयार की गई हैं।

हमीरपुर : जिला की सभी ग्राम पंचायतों की संशोधित मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। ये संशोधित मतदाता सूचियां एक अप्रैल 2026 की अर्हक तिथि के आधार पर तैयार की गई हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि विभाजन एवं पुनर्गठन से प्रभावित जिला की 33 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां के अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई थी। अब इन पंचायतों की संशोधित मतदाता सूचियों को भी अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला की सभी ग्राम पंचायतों की संशोधित मतदाता सूचियों में अगर किन्हीं कारणों से किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है तो वह अपना नाम इनमें शामिल करवाने के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तिथि तक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर दो रुपये की फीस के साथ आवेदन कर सकता है।

ये भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, लैंडस्लाइड-फ्लैश फ्लड ने बढ़ाई मुश्किलें, जनजीवन ठप

Latest Articles

Explore More