HomeHimachalShimlaफैब्रिकेटेड और मैनिपुलेटेड खबरों से भ्रम फैलाने का षड्यंत्र, जनता सब समझ...

फैब्रिकेटेड और मैनिपुलेटेड खबरों से भ्रम फैलाने का षड्यंत्र, जनता सब समझ रही है: डॉ. बिंदल

बिंदल ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर उसे गिराने का काम किया और उसके बाद जश्न मनाकर यह साबित कर दिया कि वे महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में नहीं हैं।

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस नेता एवं मंत्री हर्षवर्धन के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को महिला विरोधी बताना पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक है। जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को 33 प्रतिशत राजनीतिक भागीदारी देने का ऐतिहासिक प्रयास कर रहे हैं, तब कांग्रेस ने इसका खुलकर विरोध कर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर उसे गिराने का काम किया और उसके बाद जश्न मनाकर यह साबित कर दिया कि वे महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में नहीं हैं। कहा, जो बहनों को सत्ता में भागीदारी देने का विरोध करें, वे उनके हितैषी नहीं हो सकते।

ये भी पढ़ें:  शहीद कमलकांत स्कूल कोटड़ी ब्यास में 'नवरंग-3' का शानदार आयोजन, सम्मान से नवाज़ीं प्रतिभाएं

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 28 लाख महिलाएं पिछले 42 महीनों से ₹1500 प्रतिमाह की घोषणा का इंतजार कर रही हैं। हर बहन के खाते में लगभग ₹60,000 आना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। यह महिलाओं के साथ खुला छल है। कांग्रेस सरकार ने महंगाई बढ़ाकर महिलाओं का जीवन कठिन बना दिया है।

बिंदल ने कहा कि बिजली, पानी, राशन, सीमेंट और HRTC किराये में बढ़ोतरी कर व सब्सिडी खत्म कर माताओं-बहनों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। जब हजारों महिलाएं सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही हैं, तब कांग्रेस जवाब देने के बजाय झूठी और मनगढ़ंत खबरें फैलाने में लगी है। फैब्रिकेटेड और मैनिपुलेटेड खबरों के जरिए भ्रम फैलाने का जो षड्यंत्र रचा जा रहा है, उसे प्रदेश की जनता भली-भांति समझ रही है।

ये भी पढ़ें:  डीएलएड प्रथम वर्ष का नया सत्र 27 अक्टूबर से होगा शुरू

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए दोषारोपण की राजनीति कर रही है और इसके लिए जनता के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More