HomeHimachalMandiहिमाचल के 10 खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे दम, डीसी मंडी ने राष्ट्रीय...

हिमाचल के 10 खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे दम, डीसी मंडी ने राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर रवाना की टीम

नेपाल में आयोजित होने वाली 7वीं एशियन स्वात (फ्रेंच किकबॉक्सिंग) प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित हिमाचल प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने भारतीय ध्वज सौंपकर काठमांडू के लिए रवाना किया।

मंडी : नेपाल में आयोजित होने वाली 7वीं एशियन स्वात (फ्रेंच किकबॉक्सिंग) प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित हिमाचल प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने भारतीय ध्वज सौंपकर काठमांडू के लिए रवाना किया।

उपायुक्त ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि यहां के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तिरंगे का मान बढ़ाएंगे।

यह प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 3 मई तक नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:  सुलह विधानसभा क्षेत्र को सीएम ने दी 76.41 करोड़ रुपये की सौगात, पात्र महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा

हिमाचल के खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम में काव्यांशी ठाकुर (39 किलोग्राम), वरुण वालिया (52 किलोग्राम), राहुल (56 किलोग्राम), सूर्य प्रताप सिंह कटवाल (60 किलोग्राम), अमर चंद (52 किलोग्राम), ऋषभ शर्मा (65 किलोग्राम), पंकज कुमार (75 किलोग्राम), होमनी (52 किलोग्राम), रेखा (56 किलोग्राम) और सपना कुमारी (75 किलोग्राम) शामिल हैं।

भारतीय महिला टीम की कोच के रूप में संतोषी देवी टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि अमर चंद और पंकज कुमार को ऑफिशियल जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इस उपलब्धि पर स्वात एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए कहा कि उपायुक्त द्वारा खिलाड़ियों को ध्वज सौंपकर रवाना करने से उनका मनोबल बढ़ा है और प्रदेश को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी संगड़ाह कॉलेज की अंकिता, कड़े प्रशिक्षण के बाद चयन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More