HomeHimachalHamirpurहमीरपुर में NEET अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक मिलेगी स्पेशल बस सुविधा,...

हमीरपुर में NEET अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक मिलेगी स्पेशल बस सुविधा, प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा रविवार 3 मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- NEET (UG)-2026 के लिए हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

हमीरपुर : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा रविवार 3 मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- NEET (UG)-2026 के लिए हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला हमीरपुर के परीक्षा केंद्रों के समन्वयक एवं उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमीरपुर बस स्टैंड से विशेष बसों का प्रबंध भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर से दूर के परीक्षा केंद्रों जैसे-एनआईटी, एचपीटीयू, डिग्री कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय के लिए बस स्टैंड पर सुबह 9 बजे से एचआरटीसी (HRTC) की विशेष बस सेवा उपलब्ध रहेगी। परीक्षा की समाप्ति पर शाम 5 बजे इन केंद्रों पर भी एचआरटीसी की बसें उपलब्ध रहेंगी।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में एसआईयू की टीम ने इस युवक से पकड़ी 9.31 ग्राम स्मैक, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More