HomeHimachalSolanकंपनी पार्किंग से बाइक चोरी कर भागा शातिर पंजाब से गिरफ्तार

कंपनी पार्किंग से बाइक चोरी कर भागा शातिर पंजाब से गिरफ्तार

जांच के आधार पर पुलिस टीम पंजाब के खन्ना क्षेत्र में पहुंची और सुआपुली माजरी, खन्ना से चोरी हुआ मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

बद्दी : मानपुरा में निजी कंपनी की पार्किंग से चोरी हुई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को पुलिस ने पंजाब से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मानपुरा पुलिस की तकनीकी जांच और सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर आरोपी तक पहुंची।

पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को मानपुरा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत लायक राम पुत्र तारा चंद निवासी जिला मंडी, वर्तमान निवासी सनसिटी बद्दी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी मोटरसाइकिल HP30A-4506 पल्सर NS 200 कंपनी पार्किंग से चोरी हो गई है। बाइक की सीट के नीचे उसका मोबाइल फोन भी रखा था।

शिकायत मिलते ही पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने तुरंत तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के आधार पर पुलिस टीम पंजाब के खन्ना क्षेत्र में पहुंची और सुआपुली माजरी, खन्ना से चोरी हुआ मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें:  पलकों पर बिठाईं नेशनल विजेता बनीं हिमाचल की बेटियां, पांवटा साहिब पहुंची टीम का जोरदार स्वागत

एसपी बद्दी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार निवासी गांव मस्तगढ़, डाकघर जिजाना, तहसील कैराना, जिला लुधियाना, पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More