HomeHimachalSirmaurचलते ट्रक में अचानक भड़की आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी, लाखों का...

चलते ट्रक में अचानक भड़की आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान

जिला मुख्यालय के समीप दोसड़का क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कालाअंब–पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर चलते ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

नाहन : जिला मुख्यालय के समीप दोसड़का क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कालाअंब–पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर चलते ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

वायरिंग शॉर्ट होने से ट्रक में भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई ने बड़े हादसे को टाल दिया।

सुबह करीब 5:35 बजे दमकल विभाग को हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल कर्मी चंद मिनटों में मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर जेके 14ई 1681 कालाअंब स्थित एक पेपर मिल से कोयले की राख लेकर पांवटा साहिब स्थित सीमेंट फैक्ट्री की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोसड़का क्षेत्र में ट्रक की वायरिंग शॉर्ट हो गई, जिससे ट्रक में आग लग गई।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर: निजी बस से टकराने के बाद हवा में अटकी HRTC की बस; क्रैश बैरियर ने बचाई यात्रियों की जान, मची चीख-पुकार

आग इतनी भीषण थी कि ट्रक का लकड़ी का केबिन, एक टायर और इंजन की पूरी वायरिंग जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में करीब 3 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

दमकल विभाग के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। उनकी मुस्तैदी से लगभग 30 लाख रुपये की संपत्ति सुरक्षित बचा ली गई, जिसमें ट्रक की बॉडी, लदा हुआ माल और मौके पर रखे एलपीजी सिलेंडर शामिल थे।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग की सतर्कता और तेज कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें:  चूडे़श्वर लीजेंड्स सिरमौर टीम के कप्तान होंगे अक्षय, टीम में वरिष्ठ और अनुभवी खिलाड़ियों को जगह
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More