HomeHimachalSirmaurसिरमौर में नगर निकाय और पंचायत चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

सिरमौर में नगर निकाय और पंचायत चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

जिला सिरमौर में नगर निकाय और पंचायत चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

नाहन : जिला सिरमौर में नगर निकाय और पंचायत चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने देते हुए बताया कि सिरमौर जिला के नाहन, संगडाह व ददाहू खंड और नाहन नगर परिषद के लिए सुमित खिमटा (भाप्रसे)को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार शिलाई, कमरऊ स्थित तिलोरधार और पांवटा साहिब खंड और पांवटा साहिब नगर परिषद के लिए संजय कुमार (एचएफएस) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि राजगढ़ व पच्छाद खंड और नगर पंचायत राजगढ़ के लिए नरेश पाल सिंह (एचपीएफएस) को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:  एचपीएसईबीएल का दावा: स्मार्ट मीटर पूरी तरह सटीक, उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद

Latest Articles

Explore More