HomeHimachalSirmaurकमर्शियल सिलेंडर में ₹993 बढ़ोतरी पर CPI(M) सिरमौर भड़की, आंदोलन की चेतावनी

कमर्शियल सिलेंडर में ₹993 बढ़ोतरी पर CPI(M) सिरमौर भड़की, आंदोलन की चेतावनी

देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹993 की भारी बढ़ोतरी पर CPI (M) जिला सचिवालय सिरमौर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आम जनता, छोटे व्यापारियों, ढाबा संचालकों और श्रमिक वर्ग पर सीधा आर्थिक हमला बताया है।

नाहन : देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹993 की भारी बढ़ोतरी पर CPI (M) जिला सचिवालय सिरमौर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आम जनता, छोटे व्यापारियों, ढाबा संचालकों और श्रमिक वर्ग पर सीधा आर्थिक हमला बताया है। पार्टी ने कहा कि इस फैसले से रोजमर्रा की जिंदगी और अधिक महंगी होगी और छोटे कारोबारियों पर गंभीर आर्थिक बोझ पड़ेगा।

सीपीआई(एम) जिला सचिवालय सिरमौर ने बढ़ोतरी पर गहरी चिंता और विरोध दर्ज करते हुए आरोप लगाया कि पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होते ही इस तरह का फैसला भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करता है। बयान में कहा गया कि चुनाव के दौरान महंगाई पर चुप्पी साधना और चुनाव खत्म होते ही कीमतों में भारी इजाफा करना सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर में पिछले 6 घंटे से बत्ती गुल, कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी घंटों से पसरा है अंधेरा, लोगों में गुस्सा

जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर और जिला सचिवालय सदस्य आशीष कुमार, जीवन सिंह और सतपाल मान ने संयुक्त बयान में कहा कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम में यह बढ़ोतरी छोटे कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं की कमर तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यवसाय इससे बुरी तरह प्रभावित होंगे, जिसका सीधा असर आम लोगों पर बढ़ती महंगाई के रूप में पड़ेगा।

पार्टी नेताओं ने सरकार से तुरंत बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने और जनता को राहत देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो सीपीआई(एम) सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेगी।

ये भी पढ़ें:  सराहां में 10.71 करोड़ से बनेगा न्यायिक परिसर, मुख्य न्यायाधीश ने किया वर्चुअल शिलान्यास
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More