HomeHimachalSirmaurमहाकुंभ में गई सिरमौर की इस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, क्षेत्र में...

महाकुंभ में गई सिरमौर की इस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

संगड़ाह|
सिरमौर जिला के उपमंडल संगडाह के रजाणा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता उर्फ बबली (38) का बीते दिन प्रयागराज महाकुंभ में अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया. इस घटना से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

जानकारी के अनुसार हेमलता बाल‌ विकास परियोजना संगडाह के रजाना गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं. कुछ दिन पहले वह अपने पति और कुछ अन्य परिचितों के साथ धार्मिक यात्रा पर प्रयागराज गई थीं. यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए अधिष्ठापन कार्यक्रम से होगा उच्च शिक्षा के नए चरण का आगाज, शैड्यूल तय

बताया जा रहा है कि हेमलता उर्फ बबली का मायका रजाना और ससुराल संगड़ाह में है. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More