HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में किरायेदार के ठिकाने पर SIU की रेड, राजस्थान के...

पांवटा साहिब में किरायेदार के ठिकाने पर SIU की रेड, राजस्थान के शख्स से पकड़ी 174 ग्राम अफीम

जिला सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने पांवटा साहिब में अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने पांवटा साहिब में अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर SIU टीम ने थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मोहन लाल गादरी (45) पुत्र चतरभुज गादरी, निवासी वार्ड नंबर 3, गादरी मोहल्ला, गांव नंदसाह/खालसा, तहसील शारदा, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान के कब्जे से 174 ग्राम अफीम बरामद की।

आरोपी पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र में कपूर बार, मेहताब गली, राजबन रोड के पास जसविंदर सिंह के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा था।

ये भी पढ़ें:  किन्नौर के 26 वर्षीय युवक की सोलन में संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में धारा 18 NDPS Act 1985 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More