HomeHimachalChambaजनगणना- 2027 के लिए फील्ड प्रशिक्षकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, अधिकारियों...

जनगणना- 2027 के लिए फील्ड प्रशिक्षकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, अधिकारियों को निष्ठा से कार्य करने के निर्देश

डीसी ने बताया कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना पद्धति प्रारंभ की जा रही है जिसमें व्यक्ति एचएलओ (HLO) मोबाइल ऐप तथा वेब पोर्टल www.census.gov.in/se के माध्यम से अपनी जानकारी 1 जून से 15 जून, 2026 तक स्वयं प्रस्तुत कर सकेंगे

चंबा : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को बचत भवन चंबा में जनगणना- 2027 के लिए चंबा जिला में नियुक्त 32 फील्ड प्रशिक्षकों (फील्ड ट्रेनर) को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 4 मई से आरंभ यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 मई तक जारी रहेगा।

डीसी ने बताया कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना पद्धति प्रारंभ की जा रही है जिसमें व्यक्ति एचएलओ (HLO) मोबाइल ऐप तथा वेब पोर्टल www.census.gov.in/se के माध्यम से अपनी जानकारी 1 जून से 15 जून, 2026 तक स्वयं प्रस्तुत कर सकेंगे और 16 जून से 15 जुलाई, 2026 के मध्य मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : सड़क हादसे में 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत, 3 दिन के भीतर एक ही गांव के तीसरे दोस्त ने भी गंवाई जान

जिला जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकारियों से कहा कि वे मात्र जानकारी एकत्र करने वाले ही नहीं, बल्कि देश के विकास कि बुनयादि नींव को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कारक हैं। इस जनगणना के आधार पर ही देश के विकास के लिए निति निर्माण का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना से संबंधित जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह जनगणना अधिकारीयों को अपनी सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि जनगणना कार्य को सटीकता से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से भी आह्वान किया कि वह इस कार्य को पूर्ण निष्ठा व इमानदारी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  नाहन में बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक, इन मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बतौर मास्टर ट्रेनर सहायक निदेशक जनगणना उत्कर्ष यादव ,सहायक प्रोफेसर डाॅ. अजय कुमार तथा कपिल डीसीओ नोडल अधिकारी चंबा द्वारा जनगणना संबंधी आवश्यक पहलुओं पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More