होमHimachalMandiविश्व रेड क्रॉस दिवस पर 8 मई को गोहर में लगेगा रक्तदान...

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर 8 मई को गोहर में लगेगा रक्तदान शिविर: गुरसिमर सिंह

विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को उपमंडल गोहर के बासा स्थित राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

मंडी : विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को उपमंडल गोहर के बासा स्थित राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष, जिला रेड क्रॉस सोसायटी मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि इस वर्ष दिवस की थीम United in Humanity रखी गई है, जिसके तहत मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अध्यक्ष, उपमंडल रेड क्रॉस इकाई गोहर को निर्देश दिए हैं कि वे राजकीय महाविद्यालय गोहर के विद्यार्थियों तथा स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल गोहर व चैलचौक के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हो सके और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

ये भी पढ़ें:  पेपर लीक और व्यवस्थागत भ्रष्टाचार के खिलाफ हिमाचल में उबाल; सोलन में पूर्व IAS और प्रोफेसरों ने की भूख हड़ताल

अतिरिक्त उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जोनल अस्पताल मंडी के ब्लड बैंक से टीम भेजकर रक्त संग्रह की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय गोहर प्रशासन को आयोजन में सहयोग देने तथा स्थानीय संस्थाओं को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को रेड क्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी ड्यूनांट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य समाज में मानवीय मूल्यों, करुणा और एकजुटता को बढ़ावा देना है तथा जरूरतमंद और कमजोर वर्गों के प्रति सहयोग की भावना को सशक्त करना है।

ये भी पढ़ें:  8.5 ग्राम चिट्टे और 3,050 रुपये करंसी सहित 2 गिरफ्तार, घर की दीवारों पर पुलिस के खिलाफ लिखे थे अपशब्द

Latest Articles

Explore More