HomeHimachalMandiमंडी जिला में पंचायत चुनाव-2026 के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी...

मंडी जिला में पंचायत चुनाव-2026 के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि पंचायत चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिला में विभिन्न स्तर पर तैयारियां जारी हैं।

मंडी : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि पंचायत चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिला में विभिन्न स्तर पर तैयारियां जारी हैं। चुनावों के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आदेशों के अनुसार पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के दौरान जिला स्तरीय मीडिया सेल का नोडल अधिकारी जिला लोक सम्पर्क अधिकारी हेमंत शर्मा को नियुक्त किया गया है। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में मीडिया सेल का दूरभाष नंबर 01905-222535 तथा नोडल अधिकारी से मोबाइल नंबर 9817097970 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इसी प्रकार पंचायत निर्वाचन के दौरान चुनाव आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा को नोडल अधिकारी लगाया गया है। वे जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के भी नोडल अधिकारी होंगे।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में युवक की मारपीट के बाद मौत मामले में भड़की सीटू, 8 जनवरी को नारायणगढ़ थाने के बाहर प्रदर्शन का एलान

इसके लिए दूरभाष नंबर 01905-222187 तथा मोबाइल 9418478500 पर सम्पर्क कर सकते हैं। मतदान दलों के परिचालन के लिए जिला विकास अधिकारी (पंचायती राज) गोपीचंद पाठक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जिनका दूरभाष नंबर 01905-222191 तथा मोबाइल 9418203333 है।

Latest Articles

Explore More