HomeHimachalSirmaurकालाअंब चैंबर में नई टीम का गठन, दीपन गर्ग अध्यक्ष बने; इंफ्रास्ट्रक्चर,...

कालाअंब चैंबर में नई टीम का गठन, दीपन गर्ग अध्यक्ष बने; इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता और रोजगार पर फोकस

प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में उद्योग जगत को नई दिशा देने के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से दीपन गर्ग को अध्यक्ष चुना गया है

कालाअंब : प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में उद्योग जगत को नई दिशा देने के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से दीपन गर्ग को अध्यक्ष चुना गया है और नई टीम ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास का खाका पेश कर दिया है।

नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रूपेंद्र ठाकुर को महासचिव (संगठन) और अभिनव कंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनु अग्रवाल, अरविंद गुप्ता और संदीप गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चैंबर ने सेक्टर आधारित पैनल बनाकर काम को अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति भी तैयार की है, जिसमें पावर सेक्टर की जिम्मेदारी पवन सैनी को दी गई है।

ये भी पढ़ें:  नाहन पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त, प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में दिए ये निर्देश

इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुभाष तोमर और सुमित सोइन को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि फार्मा और सीईटीपी के लिए अखिल माहेश्वरी और संजय सिंगला को शामिल किया गया है। इंडस्ट्री एवं पॉलिसी पैनल में कर्नल शैलेश पाठक और गौरव सोंधी को जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त अध्यक्ष दीपन गर्ग ने स्पष्ट किया कि कालाअंब को केवल औद्योगिक हब तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे आधुनिक और सुव्यवस्थित इंडस्ट्रियल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क, बिजली, पानी, ड्रेनेज और लॉजिस्टिक्स जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मंडी जिले के लिए 5440 करोड़ रुपये का वार्षिक ऋण लक्ष्य निर्धारित

उद्योगों से जुड़ी समस्याओं जैसे बिजली कटौती, ट्रैफिक जाम, कच्चे माल की ढुलाई में दिक्कत, प्रदूषण मानकों से जुड़ी प्रक्रियाएं और प्रशासनिक देरी को प्राथमिकता से उठाकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी बराबर महत्व दिया जाएगा। कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

सफाई व्यवस्था, हरित पट्टी विकास और कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि उद्योगों के साथ आसपास के क्षेत्र का भी संतुलित विकास हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्किल डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकें और उद्योग तथा समाज के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो।

ये भी पढ़ें:  सचिवालय में सीएम सुखविंद्र सुक्खू की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आज, आरडीजी पर होगी चर्चा

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उद्योग जगत में सकारात्मक माहौल बनता नजर आ रहा है और कालाअंब के समग्र विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More