HomeHimachalShimlaतीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, देशभर में मोदी नेतृत्व पर...

तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, देशभर में मोदी नेतृत्व पर जनता की मुहर: विपिन परमार

भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर (शिमला) में तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर जोरदार जश्न मनाया गया।

शिमला : भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर (शिमला) में तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर जोरदार जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार, प्यार सिंह कंवर, संजय ठाकुर, कुसुम, किरण बावा, पारुल, किशोर सहित अनेक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह जीत सुशासन, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति पर जनता की मुहर है।

विपिन परमार ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत यह स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा रखती है और भाजपा की नीतियों को स्वीकार कर रही है। यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता का विश्वास और भाजपा की विचारधारा की विजय है।

ये भी पढ़ें:  पशु मित्र योजना : एक हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, रोजाना 4 घंटे काम, इतना मिलेगा मानदेय, भर्ती नियम तय

पश्चिम बंगाल के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहां 15 वर्षों बाद सत्ता परिवर्तन तय नजर आ रहा है और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की विदाई निश्चित हो चुकी है।

भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। यह ऐतिहासिक परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि बंगाल की राजनीति लंबे समय से क्षेत्रीय बनाम राष्ट्रीय दलों के बीच संघर्ष का केंद्र रही है, लेकिन इस बार जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी है।

विपिन परमार ने कहा कि भाजपा की सफलता के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण रहे। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराध के खिलाफ जनआक्रोश, टीएमसी कार्यकर्ताओं की कथित गुंडागर्दी के खिलाफ जनता की नाराजगी और भाजपा का मजबूत संगठनात्मक ढांचा व बूथ स्तर तक पहुंच।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो कैंपर खाई में गिरने से 2 महिलाओं सहित 3 की मौत, 2 घायल

भाजपा ने इस बार अपनी रणनीति, नैरेटिव और संगठनात्मक ताकत को जमीनी स्तर तक मजबूत किया, जिसका सीधा असर चुनाव परिणामों में दिखाई दिया। यह जीत आने वाले समय में देश की राजनीति की दिशा तय करेगी और भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More