HomeHimachalSolanPIT NDPS में 3 माह जेल में बंद रहा तस्कर फिर चिट्टे...

PIT NDPS में 3 माह जेल में बंद रहा तस्कर फिर चिट्टे के धंधे में पहुंचा, 18 ग्राम हेरोइन केस में पंजाब से सप्लायर भी गिरफ्तार

गहन पूछताछ, बैंक खातों की ट्रांजेक्शन डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि आरोपी ने यह चिट्टा ₹32 हजार में खरीदा था और भुगतान QR कोड के जरिए किया गया था। जांच में दूसरे आरोपी बंटी (26) निवासी बैंक कॉलोनी, सत्संग घर के निकट, गांव फामड़ा, डाकघर नूरवाल रोड, जिला लुधियाना (पंजाब) की संलिप्तता सामने आई।

सोलन : कंडाघाट पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस थाना कंडाघाट में दर्ज NDPS केस के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल 2026 की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में नरेश कुमार उर्फ निशु (40) निवासी गांव सिरीनगर, डाकघर एवं तहसील कंडाघाट, जिला सोलन से 18.16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

पुलिस रिमांड के दौरान हुई गहन पूछताछ, बैंक खातों की ट्रांजेक्शन डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि आरोपी ने यह चिट्टा ₹32 हजार में खरीदा था और भुगतान QR कोड के जरिए किया गया था। जांच में दूसरे आरोपी बंटी (26) निवासी बैंक कॉलोनी, सत्संग घर के निकट, गांव फामड़ा, डाकघर नूरवाल रोड, जिला लुधियाना (पंजाब) की संलिप्तता सामने आई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 9.5 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार, एसआईयू नाहन ने की कार्रवाई

इसके बाद कंडाघाट पुलिस टीम ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पंजाब के राजपुरा में दबिश देकर आरोपी को 6 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि अन्वेषण में यह भी खुलासा हुआ है कि नरेश कुमार उर्फ निशु लंबे समय से कंडाघाट और वाकनाघाट क्षेत्र में युवाओं और छात्रों को चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई कर रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले से चिट्टा तस्करी के 4 मामले दर्ज हैं, जिनमें कुल 20.71 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हो चुकी है। इसके अलावा उसके खिलाफ मारपीट का एक मामला भी दर्ज है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर कांग्रेस ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी 'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान, सोलंकी ने संभाली कमान

उन्होंने बताया कि आरोपी को 7 दिसंबर 2025 को PIT NDPS एक्ट 1988 की धारा 3(1) के तहत 3 माह की निवारक हिरासत में भी रखा गया था। जिला जेल सोलन से रिहा होने के बाद भी वह दोबारा नशा तस्करी में सक्रिय पाया गया। वहीं दूसरे आरोपी बंटी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले का अन्वेषण जारी है।

ये भी पढ़ें:  शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार आयोजित होगा मंडी साहित्य उत्सव, एकसाथ जुटेंगे साहित्य जगत के ख्यात रचनाकार
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More