HomeHimachalHamirpurHPRCA: 312 पदों के लिए अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम...

HPRCA: 312 पदों के लिए अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने अंग्रेजी के शिक्षकों के 312 पदों (पोस्ट कोड 26002) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 3 अप्रैल को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने अंग्रेजी के शिक्षकों के 312 पदों (पोस्ट कोड 26002) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 3 अप्रैल को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 489 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 8 जून सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  अलविदा, 'गोलकीपिंग किंग' - डी. आर. स्वामी, लंबी बीमारी के बाद अंबाला में ली आखिरी सांस

उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप से टकराने के बाद बाइक खड्ड में गिरी, 30 वर्षीय युवक की गई जान

Latest Articles

Explore More