HomeHimachalShimlaHPMC को सेब खरीद के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश, पूरी...

HPMC को सेब खरीद के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने एचपीएमसी को आगामी सेब सीजन के लिए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत खरीद की सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने एचपीएमसी को आगामी सेब सीजन के लिए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत खरीद की सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार छोटे और सीमांत सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और बागवानों को उनके उत्पाद का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से एचपीएमसी (HPMC)को प्रभावी ढंग से कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले सीजन से पहले सभी खरीद केंद्रों की अग्रिम सूचना जारी की जाए, ताकि बागवानों को सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में अब इन पुलिस अफसरों के तबादले रद्द, 5 नवंबर की अधिसूचना में आंशिक संशोधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीएमसी ने वर्ष 2025 में एमआईएस के तहत रिकॉर्ड 98,540 मीट्रिक टन सेब की खरीद सुनिश्चित की थी। पिछले वर्ष एचपीएमसी ने ही पूर्ण रूप से एमआईएस के तहत सेब खरीद सुनिश्चित की थी, जबकि इससे पूर्व हिमफेड भी खरीद प्रक्रिया में शामिल रहता था। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष से यह दायित्व केवल एचपीएमसी को सौंपा है और भविष्य में भी यही व्यवस्था जारी रहेगी।

उन्होंने बागवानों की सुविधा के लिए एचपीएमसी की कार्यप्रणाली के डिजिटलीकरण पर भी बल देते हुए कहा कि अगले खरीद सीजन से पूरी खरीद प्रक्रिया और डेटा का डिजिटलीकरण किया जाएगा। इससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और बागवान लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इन स्कूलों के होनहारों ने गाड़े सफलता के झंडे, फर्स्ट डिवीजन तो पाई ही, कई विषयों में बटौरे 100/100 अंक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सेब उत्पादकों के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है। सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली लागू करने सहित अनेक बागवान हितैषी कदम उठाए हैं। सरकार के इन कदमों से बागवानों को उनकी मेहनत के बेहतर दाम मिल रहे है। राज्य सरकार ने एमआईएस के तहत बागवानों के बकाया भुगतान को चुकाने के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि जारी की है।

बैठक में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव बागवानी सी. पॉलरासु, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, विशेष सचिव डी.सी. राणा, निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस डॉ. निपुण जिंदल और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  17 नवंबर को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, ये है कार्यक्रम

Latest Articles

Explore More