HomeHimachalSirmaurददाहू में जलाल नदी से मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुल...

ददाहू में जलाल नदी से मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुल से कूदने की आशंका

जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में ददाहू के समीप सोमवार सुबह जलाल नदी पर बने पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

श्री रेणुकाजी : जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में ददाहू के समीप सोमवार सुबह जलाल नदी पर बने पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान थाना कसौगा पंचायत के पलयाडी निवासी रामेश्वर (38) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामेश्वर काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह नशे का सेवन भी करता था। सोमवार सुबह जब कुछ स्थानीय लोग मौके से गुजर रहे थे तो उन्होंने पुल के नीचे एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा, जिसकी सूचना श्री रेणुकाजी पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें:  एनडीएमए के सदस्य और सचिव ने किया सिस्सू झील में GLOF अर्ली वार्निंग सिस्टम का निरीक्षण, मनाली में रणनीतिक बैठक

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में पुल से छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

घटना की पुष्टि जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:  सामाजिक सुरक्षा पेंशनर 15 फरवरी तक करवा लें ई-केवाईसी : जिला कल्याण अधिकारी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More