HomeHimachalMandiजंगल में जानलेवा हमला! पहले तेंदुए के हमले की थी खबर, होश...

जंगल में जानलेवा हमला! पहले तेंदुए के हमले की थी खबर, होश में आते ही महिला ने किया सनसनीखेज खुलासा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थाची क्षेत्र में एक महिला के गंभीर हालत में जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआत में ग्रामीणों को लगा कि महिला पर तेंदुए ने हमला किया है, लेकिन देर रात महिला के होश में आने के बाद मामला पूरी तरह पलट गया।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थाची क्षेत्र में एक महिला के गंभीर हालत में जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआत में ग्रामीणों को लगा कि महिला पर तेंदुए ने हमला किया है, लेकिन देर रात महिला के होश में आने के बाद मामला पूरी तरह पलट गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकमु देवी अपने मायके गांव गांणण में गेहूं काटने गई हुई थी। शाम करीब सात बजे वह गागण जंगल के रास्ते घर लौट रही थी। इसी दौरान जंगल की तरफ से बचाओ-बचाओ की आवाजें सुनाई दीं। आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े।

ये भी पढ़ें:  बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा महाविद्यालयों में बढ़ाई जा रही पीजी सीटें: CM

ग्रामीणों के अनुसार सबसे पहले जंगल में महिला का दुपट्टा मिला। इसके बाद जूते और रास्ते में खून के निशान दिखाई दिए। इलाके में तेंदुए की मौजूदगी आम होने के कारण लोगों ने आशंका जताई कि महिला पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है।

करीब दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला जंगल के एक बेहद दुर्गम हिस्से में मिली, जहां पहुंचना आसान नहीं था। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर महिला को नंगवाई अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें:  ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की बुकिंग 45 दिनों की बजाय की जाए 30 दिन, नियम बदलने की उठी मांग

घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब इलाज के दौरान महिला को होश आया। महिला ने बताया कि उस पर किसी तेंदुए या जंगली जानवर ने नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति ने हमला किया था। महिला के अनुसार आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश की और खाई में फेंक दिया, लेकिन वह किसी तरह बच गई।

इस सनसनीखेज मामले को लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस प्रभारी औट गगन कुमार ने बताया कि एमएलसी में परिजनों ने महिला के तेंदुए के हमले से घायल होने की बात कही थी, लेकिन अब महिला के बयान सामने आने के बाद पुलिस दोबारा बयान दर्ज कर हर पहलू से जांच करेगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।

ये भी पढ़ें:  खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अक्षिव दत्ता ने किया कमाल, बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More