HomeHimachalSirmaur100 साल की उम्र में भी नहीं टूटा मतदान करने का जज्बा,...

100 साल की उम्र में भी नहीं टूटा मतदान करने का जज्बा, सिरमौर में बुजुर्गों ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण में जिला सिरमौर में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वीरवार को जिले की 90 पंचायतों के 538 पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ। इस दौरान कहीं 100 वर्ष की उम्र में बुजुर्ग मतदान केंद्र पहुंचे तो कहीं युवाओं ने पहली बार वोट डालकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

नाहन : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण में जिला सिरमौर में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वीरवार को जिले की 90 पंचायतों के 538 पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ। इस दौरान कहीं 100 वर्ष की उम्र में बुजुर्ग मतदान केंद्र पहुंचे तो कहीं युवाओं ने पहली बार वोट डालकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

पांवटा साहिब उपमंडल की शिवपुर पंचायत से लोकतंत्र की बेहद प्रेरणादायक तस्वीरें सामने आईं, जहां 100 वर्षीय सुरजीत कौर और 100 वर्षीय श्रवण सिंह मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे। वहीं, राजगढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत धनच मानवा की 92 वर्षीय मिनकी देवी ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में किराये के मकान में चल रहा था नशे का कारोबार, भाई-बहन गिरफ्तार

लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचीं मिनकी देवी का उत्साह लोगों के लिए प्रेरणा बन गया। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने उनके जज्बे की सराहना की। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनका सम्मान किया। बुजुर्ग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में हर वोट की अहम भूमिका होती है।

एसडीएम और बीडीओ संगड़ाह बुजुर्ग मतदाता के साथ

दूसरी ओर बनकला पंचायत की युवा मतदाता तपस्या और वसुंधरा ने पहली बार मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। दोनों युवतियों ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। तपस्या ने कहा कि एक वोट भविष्य तय करने की ताकत रखता है और पहली बार मतदान करना उनके लिए गर्व का क्षण है।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ फायरिंग केस: गिरफ्तार किए 2 आरोपी न्यायिक हिरासत में 23 अप्रैल तक भेजे जेल

जिला सिरमौर में इस बार पंचायत चुनावों के दौरान युवा और बुजुर्ग दोनों वर्गों में खास उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियानों का असर गांव-गांव में नजर आया। दूरदराज क्षेत्रों से भी लोग बढ़-चढ़कर मतदान केंद्रों तक पहुंचे और लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बने।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More