HomeAccidentसिरमौर में राशन की बोरियों के नीचे दबने से नेपाली मूल के...

सिरमौर में राशन की बोरियों के नीचे दबने से नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत

सराहां|
जिला सिरमौर के सराहां स्थित सरकारी गोदाम में गाड़ी लोडिंग के दौरान एक व्यक्ति की बोरियों के नीचे दबने से मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का व्यक्ति राम बहादुर सरकारी स्टोर में राशन की बोरियों की लोडिंग के लिए गया हुआ था. उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था. अचानक राशन की बोरियां गिरने लगी, जिसकी चपेट में नेपाली मूल का व्यक्ति आ गया.
इस घटना को देखते हुए साथी व्यक्ति ने सरकारी गोदाम के कार्यालय में तुरंत सूचित किया. इस पर अन्य लोगों की मदद से उक्त व्यक्ति को बाहर निकाल सराहां अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले की पुष्टि एसएचओ पच्छाद भागीरथ ने करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें:  इस बरसात 4 मीटर बढ़ा गिरि नदी में आई बाढ़ का अधिकतम जलस्तर पर नहीं टूटा वर्ष 2008 का रिकार्ड, जानें कब आई थी भयंकर बाढ़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More