HomeHimachalBilaspurशांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए दिनभर सक्रिय रहा जिला...

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए दिनभर सक्रिय रहा जिला बिलासपुर का प्रशासन, सुविधाओं व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरे दिन सक्रिय रहा। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

बिलासपुर : पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरे दिन सक्रिय रहा। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार और अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने विभिन्न मतदान केंद्रों एवं मॉडल पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया व मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त राहुल कुमार ने झंडूता विकास खंड के अंतर्गत प्रशासन द्वारा स्थापित गालियां तथा बरठीं मॉडल पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मॉडल पोलिंग स्टेशनों में विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

ये भी पढ़ें:  अंतरराज्यीय नशा तस्करी का भंडाफोड़, 3.696 किलो अफीम के साथ बद्दी पुलिस ने दबोचा यूपी का तस्कर

उन्होंने बताया कि मॉडल पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य जांच सुविधा, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल तथा बच्चों के लिए क्रेच सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, ताकि मतदाता सहज वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली। मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं शांतिपूर्ण वातावरण पर संतोष व्यक्त किया। उपायुक्त ने मतदान ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी संवाद किया तथा मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  पराशर का तीन दिवसीय सरनाहुली मेला 14 जून से, SDM ने दिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Latest Articles

Explore More