HomeHimachalHamirpurहमीरपुर में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 30 मई को 77...

हमीरपुर में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 30 मई को 77 पंचायतों में होगी वोटिंग; शराब बिक्री और प्रचार पर सख्त पाबंदी

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में वीरवार शाम 3 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के कुल 154 पदों और पंचायत सदस्यों के कुल 429 पदों के अलावा इनके अंतर्गत आने वाले जिला परिषद और बीडीसी वार्डों के लिए भी मतदान होगा।

हमीरपुर : पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में वीरवार शाम 3 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के कुल 154 पदों और पंचायत सदस्यों के कुल 429 पदों के अलावा इनके अंतर्गत आने वाले जिला परिषद और बीडीसी वार्डों के लिए भी मतदान होगा।

दूसरे चरण में नादौन ब्लॉक की 20 पंचायतों में 110 बूथ बनाए गए हैं। बिझड़ी ब्लॉक की 15 पंचायतों में 87 बूथ, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों में 42 बूथ, भोरंज ब्लॉक की 14 पंचायतों में 82 बूथ, हमीरपुर ब्लॉक की 12 पंचायतों में 66 बूथ और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों में 42 बूथ बनाए गए हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इन पंचायतों में मतदान की समाप्ति के लिए निर्धारित समय तक की 48 घंटे की अवधि के भीतर किसी भी तरह की चुनावी जनसभा, जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टीवी-सिनेमा शो और सार्वजनिक बैठकों इत्यादि पर प्रतिबंध रहेगा।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कैप्सूल व गोलियों की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

48 घंटे की इसी अवधि के दौरान इन पंचायतों में शराब की बिक्री और वितरण पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान किसी भी होटल, रेस्तरां, बार, क्लब, मैरिज पैलेस और अन्य सार्वजनिक एवं निजी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी शराब के वितरण पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में सभी तरह की प्रचार गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की प्रचार सामग्री प्रदर्शित करने, मतदाताओं को लुभाने या प्रभावित करने से संबंधित अन्य सभी गतिविधियों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। मतदान केंद्रों और इसके आस-पास के क्षेत्रों में हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान डयूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:  नगर परिषद घुमारवीं चुनाव 2026 के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित

30 मई को मतदान का समय सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक रहेगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।

इन 77 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान
विकास खंड हमीरपुर : फरनोल, चौकी कनकरी, लंबलू, चंगर, नाहलवीं, जटेहड़ी, अमरोह, स्वाहल, बफड़ीं, डबरेड़ा, ललीण और साहनवीं
विकास खंड बमसन : कक्कड़, उटपुर, उहल, पौहंज, गवारडू, बगवाड़ा, बराड़ा, और सिकांदर
विकास खंड नादौन : भूंपल, धनेटा, नौहंगी, जलाड़ी, फस्टे, कोटला चिल्लियां, मण, किटपल, गाहली, मझेली, घलूं, दंगड़ी, गौना, झलाण, मझियार, अमलैहड़, बलडूहक, बटराण, पुतड़ियाल और कोहला
विकास खंड सुजानपुर : जोल पलाही, टिहरा, लंबरी, डेरा, चमियाणा, दाड़ला, करोट और चबूतरा
विकास खंड भोरंज : मुंडखर, महल, लगमनवीं, कड़ोहता, बाहनवीं, भौंखर, पलपल, पपलाह, गरसाहड़, कोट लांगसा, अम्मण, भकेड़ा, जख्योल और कैहरवीं
विकास खंड बिझड़ी : बल्ह बिहाल, पथलियार, सकरोह, बल्याह, मक्कड़, उसनाड़ कलां, समैला, जमली, कनोह, टिक्कर राजपूतां, घंगोट कलां, क्याराबाग, भैल, दैण और पटेरा

ये भी पढ़ें:  3 व 4 फरवरी को होंगी विधायक प्राथमिकता बैठकें, सीएम करेंगे अध्यक्षता

 

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More